Sunday, August 9, 2026
Google search engine
HomeNationalभीषण हादसा: खड़े कैंटर से टकराई बेकाबू कार, 3 युवकों की दर्दनाक...

भीषण हादसा: खड़े कैंटर से टकराई बेकाबू कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; जालंधर-अमृतसर हाईवे पर हुआ भीषण हादसा

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस । देसराज भुट्टा

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा टकराई। मकसूदां क्षेत्र में बल अस्पताल और भगत सिंह कॉलोनी के पास सुबह करीब 6 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही सांसें थम गईं।

140 की रफ्तार से टकराई कार, उड़े परखच्चे

बताया जा रहा है कि कार की गति लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जोरदार टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसकी छत टूटकर काफी दूर जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन के सेफ्टी एयरबैग भी खुल गए थे। भीषण टक्कर के चलते कार की अगली सीट पर मौजूद दो युवक अंदर ही बुरी तरह फंस गए, जबकि पिछली सीट पर बैठा युवक उछलकर मुख्य सड़क पर जा गिरा।

हादसे के बाद वाहन छोड़कर भागा चालक

थाना प्रभारी (SHO) राकेश कुमार के अनुसार, हाईवे पर कैंटर बेहद खतरनाक तरीके से खड़ा किया गया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि कैंटर चालक या तो रास्ता भटक गया था या फिर नशे की हालत में गाड़ी को सड़क पर ही छोड़कर हट गया। हादसा होते ही कैंटर चालक मौके से चंपत हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, पहचान की कोशिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल भिजवाया। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता चला है कि मृतक ‘लम्मे पिंड/रंधावा’ इलाके से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस परिजनों से संपर्क साधकर मृतकों की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments