Tuesday, December 16, 2025
Google search engine
HomePoliticalकुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने ली सीएम की शपथ,...

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने ली सीएम की शपथ, हरियाणा के 11वें मुखमंत्री बने

सेंटर न्यूज़ एक्सप्रेस (देसराज)

हरियाणा में कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। मंगलवार(12 मार्च) को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद विधायक दल की बैठक में सैनी को नेता चुना गया था। सैनी ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि नयब सिंह हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री होगे। शपथ से पहले उन्होंने मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पैर छुए।सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।

BJP-JJP गठबंधन टूटा

इससे पहले मनोहर लाल ने BJP और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के बाद मंगलवार सुबह 11.50 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।

JJP की कल रैली

JJP ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई। जिसमें पार्टी के 10 में से 5 विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये सभी BJP के संपर्क में हैं। जजपा कल हिसार में रैली कर अगली रणनीति का ऐलान करेगी।

पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा

सीएम मनोहर लाल खट्टर पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दिया है। कल (सोमवार) को जजपा के राष्ट्रीय महासचिव डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले। जिसके कुछ समय बाद CM मनोहर लाल खट्‌टर ने अचानक रात को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी और आज सुबह उन्होंने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। 

जानें हैं कौन हैं नायब सिंह 

नायब सिंह का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे है। नायब ओबीसी समाज से आते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। उनकी हरियाणा में काफी लोकप्रियता भी है। भाजपा विधायक भी उनके नाम पर राजी हो सकते हैं।

ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

नायब सिंह सैनी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत साल 1996 से भाजपा से की थी। साल 2000 तक वह भाजपा के सहयोगी के रूप में काम करते रहे। 2 साल बाद वह अंबाला से युवा मोर्चा भाजपा के महामंत्री बने थे। 2005 में फिर वह अंबाला से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने।

2014 में बने विधायक 

साल 2009 में नायब सैनी बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के महामंत्री पद पर रहे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें अंबाला जिला का प्रधान बना दिया। साल 2014 के विधानसभा चुनावों में वह नारायण गढ़ से पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे।

2019 में जीता लोकसभा चुनाव

विधायक बनने के बाद साल 2016 में नायब सिंह हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनावों में भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र से उतारा। इस चुनाव में जीतकर वह संसद तक पहुंचे। भाजपा ने उन्हें इसके बाद हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments