CENTRE NEWS EXPRESS (9 JANUARY) DESRAJ
उत्तर प्रदेश के ‘प्रयागराज महाकुंभ’ में आज (रविवार, 9 फरवरी) को कैसी व्यवस्था है। संगम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। स्नान के बाद पुलिस श्रद्धालुओं को तुरंत निकाल रही है। प्रयागराज स्टेशन (Prayagraj Junction) पर भीड़ है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट (Emergency crowd management) प्लान लागू किया है। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए अब सिटी साइड से स्टेशन में प्रवेश करना होगा। बता दें कि 13 जनवरी से अब तक 42 करोड़ श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। रविवार को भी करोड़ों लोग स्नान करेंगे।
स्टेशन परिसर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
संडे की छुट्टी होने के कारण रविवार को महाकुंभ में भीड़ है। प्रयागराज स्टेशन पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। अब यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए सिटी साइड से स्टेशन में प्रवेश करना होगा। यात्रियों के प्रवेश के लिए आश्रय स्थल का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही अन्य गेट भी खुले हैं। जो यात्री अन्य गेटों से आ रहे हैं, उन्हें रोका नहीं जा रहा है। स्टेशन परिसर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।
27 दिन में 42 करोड़ लगा चुके डुबकी
13 जनवरी से ‘प्रयागराज महाकुंभ’ शुरू हुआ। 28वें दिन रविवार को भारी भीड़ है। 13 जनवरी से अब तक 42 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को महाकुंभ में आएंगी। संगम में स्नान करेंगी। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी। शाम चार बजे तक यहां रहेंगी। इस दौरान फ्लोटिंग जेटी पर संगम स्नान, पूजन करेंगी। बता दें कि शनिवार को 1.22 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। शनिवार को राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक साथ डुबकी लगाई थी।
आज ये VVIP संगम में लगाएंगे डुबकी
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार रविवार को महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत महाकुंभ आएंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सिंह महाकुंभ पहुंचेंगे। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज सिंह, बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहानी, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुल्ले और उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड महाकुंभ पहुंचेंगे।



