Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
HomeNationalKesari Chapter 2 की रिलीज से पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची...

Kesari Chapter 2 की रिलीज से पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंची स्टारकास्ट, फोटो पोस्ट कर Akshay Kumar ने लिखा- सिर झुकाया, सुकून पाया 

CENTRE NEWS EXPRESS (15 APRIL) DESRAJ

फिल्म “केसरी: चैप्टर 2” (Kesari Chapter 2) 18 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। फिल्म की रिलीज के पहले पूरी स्टारकास्ट अक्षय कुमार (Akshay Kumar), आर माधवन (R. Madhavan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं।

बता दें कि इस दौरान की कुछ फोटो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो में तीनों कलाकार पवित्र मंदिर के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- “सिर झुकाया, सुकून पाया।

अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने भी ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा- “वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह #केसरीचैप्टर 2।

बता दें कि करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित “केसरी: चैप्टर 2” (Kesari Chapter 2) 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) दिग्गज वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं और यह जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की अनकही कहानी को उजागर करेगी. 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर में बैसाखी के त्यौहार के दौरान हुई इस घटना को भारत के औपनिवेशिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक माना जाता है.

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments