Tuesday, December 16, 2025
Google search engine
HomeNationalखत्म होगा 12% और 28% का जीएसटी स्लैब, GoM ने केंद्र के...

खत्म होगा 12% और 28% का जीएसटी स्लैब, GoM ने केंद्र के प्रस्ताव को स्वीकार किया, तंबाकू और पान मसाला पर 40% की विशेष दर होगी लागू

CENTRE NEWS EXPRESS (21 AUGUST DESRAJ)

जीएसटी स्लैब पर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। 12% और 28% का जीएसटी स्लैब खत्म होगा। राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक में मोदी सरकार (modi government) के प्रस्ताव को मान लिया गया। इसे टैक्स प्रणाली को सरल बनाने की दिशा में मोदी सरकार ने बड़ा कदम बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि अब ये दोनों स्लैब खत्म कर दिए जाएंगे और केवल 5% और 18% के स्लैब रहेंगे। वहीं तंबाकू और पान मसाला जैसे गुड्स पर 40% की विशेष दर लागू की जा सकती है।

दरअसल केंद्र सरकार जीएसटी में बदलाव के जरिए आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग और MSMEs को राहत देना चाहती है। वह इसके जरिए टैक्स सिस्टम को आसान भी करना चाहती है। इसके लिए मोदी सरकार ने वित्त मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक में 12% और 28% का जीएसटी स्लैब को खत्म करने का सुझाव दिया। इसपर GoM ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

मीटिंग में टैक्स स्लैब को घटाकर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत करने के केंद्र के प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिस पर GoM ने सहमति जताई है। केंद्र सरकार ने जीएसटी में बड़े पैमाने पर बदलाव का प्रस्ताव दिया है, जिसमें 12% और 28% स्लैब को हटाकर केवल 5% और 18% की दो दरें रखने की बात कही गई है।

अब दो ही GST स्लैब होंगे?

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बनी इस छह सदस्यीय मंत्रिसमूह ने यह फैसला किया है कि जीएसटी की दरों को केवल दो स्लैब में बांटा जाएगा। इसमें अच्छी और आवश्यक वस्तुओं पर 5% की दर लागू होगी, जबकि अधिकांश मानक वस्तुओं और सेवाओं पर 18% का कर लगाया जाएगा। इसके अलावा लग्जरी वस्तुएं 40% के स्लैब में रहेंगी। इस फैसले के बाद लगभग 99% वस्तुएं जो पहले 12% की दर पर थीं, अब 5% के स्लैब में आ जाएंगी। वहीं जो वस्तुएं पहले 28% के स्लैब में थीं, उनमें से लगभग 90% को 18% की दर पर रखा जाएगा। इससे कर प्रणाली अधिक सरल और स्पष्ट हो जाएगी, जिससे आम जनता के साथ व्यापारियों को भी लाभ होगा।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments