Tuesday, December 16, 2025
Google search engine
HomeNationalपीएम मोदी जापान पहुंचे; टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर जापानी नागरिकों ने...

पीएम मोदी जापान पहुंचे; टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर जापानी नागरिकों ने गायत्री मंत्र से भव्य स्वागत किया

CENTRE NEWS EXPRESS (29 AUGUST DESRAJ)

आज से पीएम मोदी जापान दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) जापान पहुंच गए। जापान के टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट (Haneda Airport) पर जापानी कलाकरों ने गायत्री मंत्र से पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। साथ ही जापानी नागरिकों ने पारंपरिक भारतीय नृत्य किया प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। बतौर प्रधानमंत्री यह उनकी 8वीं जापान यात्रा है। उनसे पहले मनमोहन सिंह ने सबसे ज्यादा 3 बार जापान का दौरा किया था।

पीएम मोदी ने जापान पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर भी दी। उन्होंने हानेडा एयरपोर्ट पर स्वागत की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- टोक्यो पहुँच गया हूँ। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को निरंतर मज़बूत कर रहे हैं, और मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मज़बूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।

वहीं प्रवासी भारतीयों से मिलने की तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से मैं बहुत प्रभावित हूँ। जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय है। अब से कुछ ही घंटों में, मैं भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत बनाने पर केंद्रित व्यापारिक नेताओं के एक समूह के साथ बातचीत करूँगा।

बता दें कि पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा का निमंत्रण मिलने पर दो दिवसीय दौरे के लिए टोक्यो पहुंचे हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा यात्रा 29 से 30 अगस्त तक होगी। लगभग सात साल बाद यह पीएम मोदी का पहला जापान दौरा है। पीएम मोदी यहां भारत-जापान के 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments