CENTRE NEWS EXPRESS (17 SEPTEMBER DESRAJ)
लंबे समय से प्रधानमंत्री कार्यालय रायसीना हिल्स पर स्थित राष्ट्रपति भवन के साउथ ब्लॉक में था, लेकिन खबर है कि यह पता जल्द ही बदलने वाला है। खबर है कि अगले सप्ताह से शुरू हो रहे नवरात्रि के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय अपने नए पते पर स्थानांतरित हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बदलाव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और नवरात्रि के समय इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है। स्थानांतरण के बाद सुरक्षा, प्रशासनिक और लॉजिस्टिक व्यवस्था को देखते हुए सभी विभाग नए परिसर से काम करना शुरू करेंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि PMO नए पते पर शिफ्ट होने के बाद साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक को संग्रहालय में बदल दिया जाएगा। यह बदलाव सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन एग्ज़ीक्यूटिव एन्क्लेव परियोजना के अंतिम चरण में हो रहा है। इस नए एन्क्लेव में प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के कार्यालय तीन अलग-अलग इमारतों में स्थित होंगे।



