Thursday, February 12, 2026
Google search engine
HomeNationalपंजाब में 29 अक्टूबर से शुरू होगी ‘फेसलेस RTO’ सेवा : CM...

पंजाब में 29 अक्टूबर से शुरू होगी ‘फेसलेस RTO’ सेवा : CM भगवंत मान करेंगे उद्घाटन

CENTRE NEWS EXPRESS (28 OCTOBER DESRAJ)

पंजाब सरकार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) में भ्रष्टाचार और जनता की परेशानी को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 अक्टूबर को लुधियाना जिला प्रशासनिक परिसर में विशेष समारोह में फेसलेस RTO सेवा की शुरुआत करेंगे। अब सभी RTO सेवाएं सेवा केंद्रों या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होंगी। RTO कार्यालयों में आम जनता का प्रवेश पूरी तरह बंद (जीरो) कर दिया जाएगा।

परिवहन सचिव वरुण रूजम और STC प्रनीत शेरगिल ने लुधियाना पहुंचकर डीसी और RTO के साथ तैयारियों का जायजा लिया। विभाग ने पहले ही सेवा केंद्रों पर 38 RTO सेवाएं शुरू कर दी थीं। अब आवेदन केवल सेवा केंद्रों या ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। समय सीमा होगी बाध्यकारी: प्रत्येक सेवा के लिए समय सीमा निर्धारित की जाएगी। सेवा केंद्र आवेदनों को एकत्र कर RTO भेजेंगे। निर्धारित समय में मंजूरी न मिलने पर आवेदन स्वतः मंजूर हो जाएगा। देरी करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएंगा।

ऐसे काम करेगी नई व्यवस्था : ड्राइविंग लाइसेंस, नई RC या अन्य RTO सेवा के लिए सेवा केंद्र जाएं। फॉर्म भरें, दस्तावेज संलग्न करें, काउंटर पर जमा करे। दस्तावेज स्कैन कर सीधे RTO भेजे जाएंगे। सत्यापन के बाद मंजूरी मिलने पर दस्तावेज सेवा केंद्र से मिलेंगे या RC-लाइसेंस घर पर डाक से पहुंचेंगे।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments