Monday, December 15, 2025
Google search engine
HomeNationalसोना फिर चढ़ा, चांदी टूटी, देखें आज के रेट

सोना फिर चढ़ा, चांदी टूटी, देखें आज के रेट

CENTRE NEWS EXPRESS (9 DECEMBER DESRAJ)

देश में सोने और चांदी के दाम पिछले कुछ दिनों से लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं. सर्राफ़ा बाज़ार के जानकार मान रहे हैं कि इस समय दुनिया भर में आर्थिक संकेत बदल रहे हैं, इसलिए निवेशक भी सतर्क दिखाई दे रहे हैं. इसका असर सीधे रेट पर दिख रहा है। दिल्ली में सोना फिर महंगादिल्ली में आज 24 कैरट सोना दस रुपये बढ़ा है. 22 कैरट में भी इतनी ही बढ़त दर्ज हुई. दो दिन पहले की तुलना में 24 कैरट में करीब 280 रुपये और 22 कैरट में लगभग 250 रुपये का इजाफ़ा हो चुका है।

चांदी लगातार दूसरे दिन नीचे आई

दिल्ली में पिछले दो दिनों में चांदी लगभग 1100 रुपये सस्ती हुई है. कुछ दिन पहले ही इसमें तेजी आई थी, लेकिन उसके बाद लगातार उतरने लगी. आज दिल्ली में एक किलो चांदी करीब 1,88,900 रुपये के आस-पास बिक रही है।

फेडरल रिजर्व की बैठक पर सबकी नजर

अगले हफ्ते अमेरिका की फेडरल रिज़र्व बैठक होने वाली है. बाजार के लोगों का कहना है कि अगर ब्याज दरें कम होती हैं तो सोने की मांग बढ़ेगी, क्योंकि उस समय ज्यादा लोग सुरक्षित निवेश की तरफ जाते हैं. यही वजह है कि बैठक से पहले सोने में धीरे-धीरे मजबूती आ रही है।

10 बड़े शहरों के आज के रेट (10 ग्राम के हिसाब से)

  • दिल्ली: 24k – ₹1,30,580 | 22k – ₹1,19,710 | 18k – ₹97,980
  • मुंबई: 24k – ₹1,30,430 | 22k – ₹1,19,560 | 18k – ₹97,830
  • कोलकाता: 24k – ₹1,30,430 | 22k – ₹1,19,560 | 18k – ₹97,830
  • चेन्नई: 24k – ₹1,31,340 | 22k – ₹1,20,390 | 18k – ₹1,00,390
  • बेंगलुरु: 24k – ₹1,30,430 | 22k – ₹1,19,560 | 18k – ₹97,830
  • हैदराबाद: 24k – ₹1,30,430 | 22k – ₹1,19,560 | 18k – ₹97,830

कई शहरों में 18 कैरेट सोना  1 लाख के करीब पहुंच गया है, जबकि चेन्नई में  आज की कीमतों पर यह पहले ही उस निशान को पार कर चुका है।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments