Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeNationalइस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान जबरदस्त धमाका, अबतक 12 लोगों...

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान जबरदस्त धमाका, अबतक 12 लोगों की मौत की पुष्टि ; पूरे शहर में इमरजेंसी लागू

CENTRE NEWS EXPRESS (6 FEBRUARY DESRAJ)

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बम धमाका हो गया. एक मस्जिद में सुसाइड ब्लास्ट किया गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं. इस धमाके के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया है. प्रशासन ने पूरे शहर में एमर्जेंसी लागू कर दिया है.

Image

पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित

अधिकारियों के मुताबिक, हालात को देखते हुए पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और आसपास के इलाके को घेर लिया है और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है. फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धमाके में कई घायल

पाकिस्तानी मीडिया डॉन न्यूज के मुताबिक, इस विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है. यह धमाका इस्लामाबाद के शहज़ाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़ा में हुआ. घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है. इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित की गई है. PIMS के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को सक्रिय कर दिया गया है. घायलों को PIMS और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments