Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeNationalमूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर बॉबी कबूतर...

मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर बॉबी कबूतर को दबोचा, शूटरों के लिए की थी रेकी

CENTRE NEWS EXPRESS (19 FEBRUARY DESRAJ)

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी और वांछित गैंगस्टर बॉबी कबूतर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। बॉबी लंबे समय से फरार चल रहा था और ठिकाने बदल-बदल कर छिप रहा था।

दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि बॉबी कबूतर ने ही दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जमीनी स्तर पर रेकी की थी। वह मूसेवाला की हत्या के इरादे से आए शूटर शाहरुख के सीधे संपर्क में था।

जांच के मुताबिक, बॉबी ने शाहरुख को मूसेवाला की मूवमेंट की पूरी जानकारी दी थी। हालांकि, उस वक्त सिद्धू के साथ AK-47 से लैस सुरक्षाकर्मियों को देखकर शाहरुख ने हत्या करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बाद में दूसरी टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया.

लॉरेंस-गोल्डी गैंग का है खास गुर्गा

बॉबी कबूतर को बिश्नोई गैंग का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। मूसेवाला हत्याकांड के अलावा वह दिल्ली और पंजाब पुलिस को कई अन्य संगीन मामलों में भी तलाश था। उस पर हत्या की साजिश रचने और शूटरों को लॉजिस्टिक मदद मुहैया कराने के गंभीर आरोप हैं।

ViaCNE
SourceCNE hai
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments