CENTRE NEWS EXPRESS (6 MARCH DESRAJ)
तरनतारन जिले के गांव ठठिया महंता के आम आदमी पार्टी (आप) सरपंच हरबिंदर सिंह की हत्या मामले में फरार दो शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों की टांगों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल हालात में उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया. आरोपियों के कब्जे से एक एके-47 असाल्ट राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है.
एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 18 फरवरी को गांव शेरों के एक विवाह पैलेस में सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस लगातार उनकी खोज में थी, इसी दौरान सूचना मिली कि गांव वरपाल निवासी मनप्रीत सिंह और खडूर साहिब निवासी गुरदेव सिंह उर्फ बाबा किसी वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं. इस दौरान ही पुलिस ने नाकेबंदी कर उन्हें गिरफ़्तार किया.
जानकारी है कि एसपीआई रिपुतपन सिंह, डीएसपी जगजीत सिंह चाहल और सीआईए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह की अगुवाई में सरहाली कलां क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव घड़का के पास संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों की टांगों में गोली लगी और उन्हें पकड़ा गया.



