Friday, May 8, 2026
Google search engine
HomeNationalजालंधर ब्लास्ट जांच में बड़ा खुलासा, ग्रेनेड सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा आरोपी...

जालंधर ब्लास्ट जांच में बड़ा खुलासा, ग्रेनेड सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

जालंधर में BSF पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके की जांच के बीच पंजाब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, नवांशहर के बंगा निवासी दविंदर नामक युवक को हिरासत में लिया गया है, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए ग्रेनेड आगे सप्लाई करने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी से जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो सार्वजनिक नहीं किया है।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हुई कार्रवाई

यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर दौरा प्रस्तावित था। पुलिस का कहना है कि BSF मुख्यालय के बाहर हुए IED धमाके की जांच के दौरान जमशेर इलाके से यह सफलता मिली।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंचते थे ग्रेनेड

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह ISI के संपर्क में था और पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई विस्फोटक सामग्री को रिसीव कर आगे पहुंचाता था। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी दफ्तर पर हुए ग्रेनेड हमले में इस्तेमाल सामग्री भी इसी नेटवर्क से पहुंची थी।

फगवाड़ा धमाके से भी जुड़ रहे तार

जांच के दौरान फरवरी में फगवाड़ा बस अड्डे के पास हुए धमाके का कनेक्शन भी सामने आया है। एजेंसियों को शक है कि उस घटना में इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड की सप्लाई भी आरोपी ने ही की थी। इसके अलावा विदेश में बैठे हैंडलर्स से संपर्क के भी सुराग मिले हैं।

BSF धमाके का नया CCTV फुटेज सामने आया

BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके की जांच अब NIA कर रही है। जांच एजेंसियों को घटना से जुड़ा नया CCTV फुटेज मिला है। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध आतंकी की गतिविधियां कैमरे में कैद हुई हैं और जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

डर फैलाने के मकसद से किया गया धमाका!

डिफेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि IED में कम मात्रा में विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था। उनका मानना है कि इसका उद्देश्य बड़े नुकसान के बजाय दहशत फैलाना हो सकता है।

“खालिस्तान लिबरेशन आर्मी” पर उठे सवाल

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने कहा है कि “खालिस्तान लिबरेशन आर्मी” नाम का कोई सक्रिय संगठन मौजूद नहीं है। उनके अनुसार, धमाकों के बाद ऐसे पोस्टर जारी कर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI माहौल खराब करने और डर फैलाने की कोशिश करती है।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments