Monday, May 11, 2026
Google search engine
HomeNationalहिमाचल में टूरिस्टों की कार खाई में गिरी: गुजरात के परिवार पर...

हिमाचल में टूरिस्टों की कार खाई में गिरी: गुजरात के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 6 की मौत

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

हिमाचल Pradesh के चंबा जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। ककीरा के घार क्षेत्र में चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर एक इनोवा क्रिस्टा कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गुजरात से घूमने आए पांच पर्यटकों समेत चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक मनाली से डलहौजी की ओर जा रहे थे। तड़के करीब 3 बजे हुए इस हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अंधेरा और खराब मौसम होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

मृतकों में गुजरात के भावनगर निवासी ललितभाई पतनानी, उनकी पत्नी ममताबेन, प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, उनकी पत्नी काजल और बेटे दियांश का नाम शामिल है। हादसे में जान गंवाने वाले छठे व्यक्ति की पहचान जसवंत कुमार के रूप में हुई है, जो मंडी जिले के जोगिंदरनगर क्षेत्र के रहने वाले थे और वाहन चला रहे थे।

घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments