Tuesday, May 12, 2026
Google search engine
HomePoliticalभगवंत मान को बड़ा झटका! चचेरे भाई ने छोड़ी ‘आप’, भाजपा में...

भगवंत मान को बड़ा झटका! चचेरे भाई ने छोड़ी ‘आप’, भाजपा में हुए शामिल

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने आम आदमी पार्टी से किनारा करते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

‘आप’ को लगातार लग रहे झटके

ज्ञान सिंह मान का भाजपा में शामिल होना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक झटका माना जा रहा है। पिछले कुछ समय में पार्टी के कई बड़े नेताओं ने भी साथ छोड़ दिया है। हाल ही में कई प्रमुख चेहरे भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

भाजपा पर बरसे मुख्यमंत्री भगवंत मान

परिवार और पार्टी में लगातार हो रही टूट के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को कमजोर करने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। मान ने दावा किया कि पंजाब अब भाजपा के सीधे निशाने पर है।

मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद

इसी बीच पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल और गर्मा दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी जीएसटी लेनदेन मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मामले में करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच चल रही है।

‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ बता रही सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कार्रवाई को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि भाजपा विपक्षी नेताओं को डराने और सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर बना हुआ है।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments