Tuesday, May 12, 2026
Google search engine
HomeCrimeजालंधर में सब्जी मंडी को लेकर खूनी विवाद, बीजेपी नेता मोनू पुरी...

जालंधर में सब्जी मंडी को लेकर खूनी विवाद, बीजेपी नेता मोनू पुरी को मारी गोली

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

जालंधर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मकसूदां सब्जी मंडी में अड्डे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार मंडी में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चल गईं, जिसमें बीजेपी नेता मोनू पुरी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि मोनू पुरी मंडी में आढ़त का काम करते हैं और घटना के समय वहीं मौजूद थे। फायरिंग होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल मोनू पुरी को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और मंडी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मंडी में लंबे समय से अड्डे और कारोबार को लेकर तनाव चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments