सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा
जालंधर में बुधवार को लोगों को चार घंटे बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से दकोहा फीडर के तहत जरूरी तकनीकी और मरम्मत कार्य किए जाने हैं, जिसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान कमल विहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, शौर्य ग्रीन, नीति श्री फ्लैट्स सहित आसपास के क्षेत्रों में पावर कट रहेगा।
बिजली विभाग का कहना है कि फीडर पर मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य किया जाएगा ताकि आने वाले समय में लोगों को बेहतर बिजली सुविधा मिल सके। हालांकि गर्मी के मौसम में चार घंटे बिजली बंद रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिजली कट को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि तय समय के भीतर काम पूरा कर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।



