Thursday, May 28, 2026
Google search engine
HomePunjabपंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

जालंधर-मोहाली समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

चंडीगढ़/जालंधर। भीषण गर्मी से जूझ रहे पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अब मौसम राहत देने जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही मोहाली, जालंधर और आसपास के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश, आंधी और कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है।

80 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम तेजी से करवट ले सकता है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

दो दिन ओलावृष्टि का खतरा

मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना भी जताई है। किसानों को फसलों और सब्जियों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। वहीं लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की गई है।

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत

पिछले कई दिनों से पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच रहा था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 मई से हीटवेव का असर कमजोर पड़ जाएगा और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments