सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। किन्नौर जिले के रिब्बा क्षेत्र में अचानक आई फ्लैश फ्लड के कारण कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।
बारिश और भूस्खलन के चलते राज्यभर में 49 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। इसके साथ ही 127 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। पेयजल योजनाओं पर भी असर पड़ा है और प्रशासन बहाली कार्य में जुटा हुआ है।
मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और पहाड़ी ढलानों के पास जाने से बचने तथा केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।



