HomePoliticalपरगट सिंह को कांग्रेस की पंजाब चुनाव समिति की कमान, 42 सदस्यीय...

परगट सिंह को कांग्रेस की पंजाब चुनाव समिति की कमान, 42 सदस्यीय कमेटी में दिग्गज शामिल

Congress forms 42-member state election committee for Punjab polls; Pargat Singh appointed as chairman

  • पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने गठित की प्रदेश चुनाव समिति
  • सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 18 नवंबर। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश में चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति (PEC) का गठन किया है। विधायक परगट सिंह को समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है। समिति में पंजाब कांग्रेस के कई बड़े नेताओं, सांसदों और पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद समिति का गठन किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से 18 नवंबर को जारी सूची के अनुसार नई समिति तत्काल प्रभाव से काम करेगी।

कई बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी

चुनाव समिति में प्रताप सिंह बाजवा, अंबिका सोनी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, मनीष तिवारी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखपाल सिंह खैरा, डॉ. अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, शेर सिंह घुबाया, डॉ. धर्मवीर गांधी और किशोरी लाल शर्मा को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल और चरणजीत सिंह चन्नी सहित विजय इंदर सिंगला, शमशेर सिंह दुल्लो, संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह, ओम प्रकाश सोनी, संतोष चौधरी, डॉ. मालती थापर, राणा कंवर पाल सिंह, भारत भूषण आशू, अरुणा चौधरी, ब्रह्म मोहिंद्रा, रजिया सुल्ताना और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को भी कमेटी में जगह दी गई है।

समिति में राणा गुरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत, रणदीप सिंह नभा, अवतार हेनरी सीनियर, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह लाड़ी, कैप्टन संदीप सिंह संधू, अजीत इंदर सिंह मोफर और प्रोफेसर इमैनुअल नाहर भी शामिल होंगे।

चुनावी रणनीति बनाने में निभाएगी भूमिका

प्रदेश चुनाव समिति में पंजाब के प्रभारी एआईसीसी महासचिव, प्रभारी के साथ जुड़े एआईसीसी सचिव और राज्य में पार्टी के फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे। समिति चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों, उम्मीदवारों के चयन और प्रदेश में पार्टी की रणनीति तैयार करने में भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस की इस पहल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। समिति के गठन के बाद अब पार्टी चुनावी तैयारियों को विभिन्न स्तरों पर आगे बढ़ाएगी।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments