Monday, December 15, 2025
Google search engine
HomeCrimeखेल-खेल में घटी अनहोनी, मां बोली, "मेरे बच्चे को..." हर एक की...

खेल-खेल में घटी अनहोनी, मां बोली, “मेरे बच्चे को…” हर एक की आंख से निकले आंसू

Centre News Express (19 JULY DESRAJ )

खन्ना के ललहेड़ी रोड इलाके में पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते समय 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। ये बच्चा करीब 30 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और कुछ ही मिनट बाद बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद कुमार (12) निवासी दशमेश नगर, ललहेड़ी रोड, खन्ना के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजन सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर विलाप करने लगे। बच्चे के माता-पिता और परिजनों की हालत देख अन्य लोगों की आंखों से भी आंसू बहने लगे। आनंद की मां रोते हुए एक ही बात दोहरा रही थी ‘मेरे बच्चों को लौटा दिओ…’। घरवाले उसे दिलासा देकर चुप कराने की कोशिश कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि उनके घर के पास खेत में मोटर लगी हुई है। वहां एक जामुन का पेड़ लगा हुआ है। बच्चे इस पेड़ से जामुन तोड़ते रहते हैं। आनंद भी जामुन तोड़ने के लिए घर से निकल गया और किसी को नहीं बताया। वहां एक पेड़ से गिरकर उसकी मृत्यु हो गई। जब बाहर शोर हुआ कि बच्चा गिर गया है, तब उन्हें  पता लगा। 

उधर, सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमरदीप कौर ने बताया कि जब बच्चे को अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। उन्होंने अपनी ओर से काफी प्रयास किये लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। बच्चा करीब 25 से 30 फीट की ऊंचाई से गिरा जिससे गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments