CENTRE NEWS EXPRESS (5 JANUARY)DESRAJ
अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया था कि यूएसए में अवैध ताैर पर रह रहे लोगों को देश से बाहर किया जाएगा। इसी कड़ी में भारतीयों को लेकर अमेरिकन आर्मी का जहाज आज अमृतसर पहुंच चुका है।

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास द्वारा निर्वासित किए जाने वाले भारतीयों की सूची के अनुसार, सूची में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के 104 भारतीय नागरिक हैं। निर्वासित किये जा रहे भारतीयों में 18 वर्ष से कम आयु के 12 बच्चे और लगभग 24 महिलाएं शामिल हैं। जिए पंजाब के 30 युवक शामिल है और जालंधर के 4।
इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से इन सभी भारतीय को डिटेन किया जाएगा। एयरपोर्ट पर इनके दस्तावेज की जांच करने के बाद इन सभी को इनके घरों की तरफ रवाना कर दिया जाएगा।




