CENTRE NEWS EXPRESS (6 JANUARY) DESRAJ
Delhi Election Exit Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के अनुमान आ गए हैं। 10 में से 8 एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है। इसके अलावा 2 एग्जिट पोल में AAP की सरकार बन रही है। वहीं, पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 39 और आदमी पार्टी को 30 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस (Congress) को इस बार भी दिल्ली चुनाव में मायूसी हाथ लगी है। हालांकि इन सबके बीच ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए दिल्ली से गुड न्यूज (Good News) आई है।
दिल्ली में अपनी खोई हुई जमीन को तलाशने में जुटी कांग्रेस के लिए ये चुनाव खुशियां लेकर आया है। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर सिर्फ 4.3 फीसदी था। इस बार जितने भी एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, उन सबमें कांग्रेस का वोट शेयर लगभग दोगुना होता हुआ दिखाई दे रहा है। कई एग्जिट पोल में तो उसे तीन सीटें तक मिल रही हैं।
चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस का वोट शेयर करीब ढाई गुना बढ़ता दिख रहा है। पिछले बार चार फीसदी के मुकाबले इस बार उसे करीब 10 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। इसके अलावा उसे 2 से 3 सीटें भी मिल सकती हैं।
| सर्वे | बीजेपी | आम आदमी पार्टी | कांग्रेस |
| PEOPLE’s INSIGHT | 40-44 | 25-29 | 0-1 |
| JVC | 39-45 | 22-31 | 0-2 |
| Chanakya Strategies | 39-44 | 25-28 | 2-3 |
| MATRIZE | 35-40 | 32-37 | 0-1 |
| Poll Diary | 42-50 | 18-25 | 0-2 |
| P MARQ | 39-49 | 21-31 | 0 |
| People’s Pulse | 51-60 | 10-19 | 0 |
| DV Research | 36-44 | 26-34 | 0 |
| WeePreside | 18-23 | 46-52 | 0-1 |
| Mind Brink | 21-25 | 44-49 | 0-1 |
| सर्वे में मिलती दिख रही सीटों का औसत | 39.2 | 30.2 | 0.75 |
SAS ग्रुप के एग्जिट पोल में क्या?
SAS ग्रुप का जो एग्जिट पोल सामने आया है, उसमें कांग्रेस का वोट शेयर करीब 10 फीसदी तक होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा चुनाव में उसे एक से तीन सीटें भी मिल सकती हैं।
पीपुल्स इनसाइट भी कांग्रेस का खोल रहा खाता
People’s insight के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस का खाता खुल सकता है. इसके अलावा कांग्रेस के वोट शेयर भी बढ़ोतरी हो सकती है।

JVC के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस का खुल रहा खाता
जेवीसी के एग्जिट पोल में वैसे तो बीजेपी की सरकार बन रही है, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस के लिए भी खुशखबरी हो सकती है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं।
पोल डायरी दे रहा कांग्रेस को 2 सीटें
पोल डायरी अपने एग्जिट पोल में कांग्रेस को दो सीटें तक दे रहा है। इसके अलावा दिल्ली में कांग्रेस का वोट शेयर चार फीसदी से बढ़कर 9.17 फीसदी हो सकता है।
पी-मार्क डेटा का क्या है एग्जिट पोल?
P-Marq Data के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस का वोट शेयर डबल हो रहा है. कांग्रेस को 9 फीसदी के आसपास वोट मिल सकते हैं। उसे विधानसभा में एक सीट भी मिल सकती है।



