Monday, December 15, 2025
Google search engine
HomeNationalजहां-जहां पड़े राहुल-प्रियंका गांधी के कदम, वहां मिली करारी हार, दोनों ने...

जहां-जहां पड़े राहुल-प्रियंका गांधी के कदम, वहां मिली करारी हार, दोनों ने 58 रैलियां की, इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशियों को करना पड़ा हार का सामना

CENTRE NEWS EXPRESS (8 JANUARY) DESRAJ

Rahul Gandhi In Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी की ‘झाड़ू’ का ‘तिनका-तिनका’ बिखर गया है। 27 साल बाद बीजेपी ने प्रचंड जीत के साथ दिल्ली में कमबैक किया है। इस चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर से औंधे मुंह गिरी है। पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। हद यो यह हुई कि जहां-जहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे, उन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने 13 जनवरी, 2025 से ही प्रचार शुरू कर दिया था। सबसे पहले उन्होंने पूर्वी दिल्ली की 5 विधानसभा सीटों पर जनसभाएं की थी। इन सभी सीटों पर कांग्रेस की रिकॉर्डतोड़ हार हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से कांग्रेस की संसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर प्रचार किया था। दोनों कांग्रेस सांसदों के जोरदार प्रचार के बाद भी कांग्रेस के लिए परिणाम बेहद खराब रहा। जहां-जहां पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली की, वहां पर एक भी सीट पर कांग्रेस को जीत नहीं मिली है।

13 जनवरी से शुरू कर दिया था प्रचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने 13 जनवरी, 2025 से ही प्रचार शुरू कर दिया था। सबसे पहले उन्होंने पूर्वोत्तर दिल्ली की पांच विधानसभा सीटों पर जनसभाएं की थी। इसके बाद 28, 29 और 30 जनवरी को उत्तरी दिल्ली में सबसे ज्यादा, यानी की आठ रैलियां की थी. 28 जनवरी को दक्षिण पूर्वी दिल्ली में भी सात रैलियां की। तो वहीं 31 जनवरी को प्रियंका गांधी ने पश्चिमी दिल्ली में सात रैलियां की। इसके बाद 1 फरवरी को सेंट्रल दिल्ली में 7 रैलियां की। वहीं शाहदरा में प्रियंका गांधी ने 5 रैलियां की, यानी कि राहुल और प्रियंका गांधी दोनों ही नेताओं ने टोटल 58 रैलियां की।

किसने कितनी सीटों पर की रैलियां?

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की इन रैलियों के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की हवा बनाने की पुरजोर कोशिश की। रैलियों के दौरान राहुल गांधी ने कुल 34 सीटों पर चुनावी रैली की तो वहीं प्रियंका गांधी ने कुल 24 सीटों पर जनसभाएं की। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से रैलियों के जरिए कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की जो कोशिश की गई, वह सफल नहीं हो पाई। कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं ने जहां-जहां भी रैलियां की वहां एक भी सीट हाथ नहीं आई।

दिल्ली रिजल्ट के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

  • 2020 में भाजपा ने महज 8 सीटें जीती थीं। 2025 में 6 गुना ज्यादा यानी 48 से ज्यादा सीटों पर जीती।
  • केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इन्हें मिले वोट तीन अंक तक भी नहीं पहुंच सके।
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के अनुसार, कांग्रेस के 70 में से 68 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।
  • केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से हराया, जबकि संदीप दीक्षित को 4568 वोट ही मिले।
  • भाजपा के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनाव जीत गए हैं। नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा और मोतीनगर से हरीश खुराना। प्रवेश पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। खुराना पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे हैं।
ViaCNE
SourceCNE
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments