CENTRE NEWS EXPRESS (2 OCTOBER DESRSJ)
भास्कर न्यूज। जालंधर
जालंधर लुधियाना हाईवे पर परागपुर के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लवली यूनिवर्सिटी के छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों युवक नीचे गिर गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से रामा मंडी के जोहल अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान दिव्यांश और घायल युवक की पहचान सौरव के रूप में हुई है।

एक्सीडेंट की सूचना लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई अवतार सिंह, कांस्टेबल रणवीर सिंह और अमनदीप सिंह ने दोनों वाहनों को रोड से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसको खुलवाने के लिए मुलाजियों को कड़ी में मशकत का सामना करना पड़ा।
एएसआई अवतार सिंह ने कहा कि उन्हें जब सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचे। पता चला कि एक युवक की मौत हो गई है। सारी घटना की जानकारी परागपुर चौकी के एएसआई गुरदयाल हीरा को दे दी गई और दोनों वाहन भी सौंप दिए गए।



