Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeCrimeतीन बच्चों की मां ने किया सुसाइड, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

तीन बच्चों की मां ने किया सुसाइड, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा


जालंधर जिले के बिलगा थाना क्षेत्र के गांव बुर्जहसन में एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है, जो तीन बेटियों की मां थीं। घटना के समय वह अपने घर के अलग हिस्से में बच्चों के साथ रह रही थीं, जबकि उनका पति किसी मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है।

परिवार के मुताबिक, घटना देर रात की है। मृतका की सास ने बताया कि जब घर में सोते समय अचानक छोटी बच्ची के रोने की आवाज आई तो उन्होंने कुलविंदर को आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद तलाश करने पर वह कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिलीं।

मृतका के ससुर ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि महिला का गांव के ही एक युवक के साथ कथित तौर पर संबंध था, जिसे लेकर परिवार में तनाव रहता था। फिलहाल बिलगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments