Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
HomeNationalजालंधर में BSF दफ्तर के बाहर स्कूटी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय...

जालंधर में BSF दफ्तर के बाहर स्कूटी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय कनेक्शन की जांच तेज

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

पंजाब के जालंधर में मंगलवार रात अचानक हुए धमाके ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यह धमाका बीएसएफ हेडक्वार्टर के नजदीक खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास मौजूद लोग सहम गए।

मिली जानकारी के अनुसार, एक डिलीवरी कर्मी अपनी स्कूटी बाहर खड़ी कर बीएसएफ परिसर के अंदर पार्सल देने गया था। इसी दौरान स्कूटी में तेज धमाका हो गया। घटना का समय करीब शाम 8:15 बजे बताया जा रहा है। गनीमत रही कि डिलीवरी कर्मी उस वक्त स्कूटी से कुछ दूरी पर था, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

धमाके के वक्त पास ही स्थित सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक तेज आवाज के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है।

सूत्रों के हवाले से यह आशंका जताई जा रही है कि स्कूटी में कोई संदिग्ध सामग्री हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

धनप्रीत कौर ने शुरुआती जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल स्कूटी में आग लगने के बाद विस्फोट होने की बात सामने आई है। उन्होंने यह भी बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

परिवार के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक रोजाना डिलीवरी का काम करता है और बीएसएफ दफ्तर में पार्सल देने आता-जाता रहा है। घटना के समय भी वह पार्सल देकर लौट रहा था और करीब 100 मीटर दूर पहुंच चुका था, तभी जोरदार धमाका हो गया।

फिलहाल पूरे मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments