सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में घुसे दो टीनएजर्स, बाद में कार में मिले मृत
सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा
San Diego की सबसे बड़ी मस्जिद में नमाज के दौरान हुए हमले से अमेरिका में सनसनी फैल गई। दो किशोर हमलावरों ने मस्जिद परिसर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मस्जिद का सुरक्षा गार्ड भी शामिल है, जिसने हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाने की कोशिश की।
फायरिंग के बाद खुद को भी मारी गोली
घटना के बाद पुलिस और एफबीआई ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ दूरी पर खड़ी एक कार में दोनों संदिग्ध मृत मिले। अधिकारियों के मुताबिक दोनों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र 17 और 19 साल बताई जा रही है।
कार से मिला सुसाइड नोट और इस्लाम विरोधी सामग्री
जांच एजेंसियों को हमलावरों की कार से इस्लाम विरोधी लेख, नस्लीय श्रेष्ठता से जुड़ा सुसाइड नोट और हेट स्पीच लिखे हथियार मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इस्तेमाल की गई एक बंदूक आरोपी अपने माता-पिता के घर से लेकर आया था। फिलहाल हमले के मकसद की जांच जारी है।
FBI और पुलिस की संयुक्त जांच जारी
एफबीआई के सैन डिएगो स्पेशल एजेंट Mark Remily ने कहा कि शुरुआती जांच में मस्जिद को निशाना बनाकर हमला किए जाने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस चीफ Scott Wahl ने बताया कि दोनों हमलावरों की मौत आत्महत्या से हुई है।
काश पटेल बोले- पीड़ितों को हर मदद मिलेगी
एफबीआई डायरेक्टर Kash Patel ने X पर पोस्ट कर कहा कि एजेंसी की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय एजेंसियों को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।



