Friday, May 29, 2026
Google search engine
HomeNationalतेज तूफान के बीच हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का हिस्सा...

तेज तूफान के बीच हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा: 6 मजदूरों की गई जान

सेंटर न्यूज एक्सप्रेस। देसराज भुट्टा

हमीरपुर जिले में शुक्रवार देर रात निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे मजदूरों के लिए एक भयावह हादसा हो गया। अचानक पुल का भारी स्लैब टूटकर नीचे आ गिरा, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य के फंसे होने की आशंका के चलते राहत अभियान जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय इलाके में तेज आंधी और बारिश चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं के बीच पुल का एक हिस्सा जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद पुल निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा था। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।

SourceCNE NEWS
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments